Himachal Tonite

Go Beyond News

कण्डाघाट में कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने कहा कि क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में कोविड-19 से सम्बन्धित मानक परिचालन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करने के लिए टीमें गठित की जा रही हैं। वर्तमान में लोगों को जागरूक करने के लिए समुचित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। डाॅ. सूद आज कण्डाघाट में कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
डाॅ. विकास सूद ने कहा कि कण्डाघाट उपमण्डल में अभी तक 4864 व्यक्तियों को कोविड-19 से बचाव के लिए प्रथम खुराक तथा 439 व्यक्तियों को द्वितीय खुराक दी गई है। उन्होंने कहा कि उपमण्डल के सभी पात्र व्यक्तियों का शीघ्र टीकाकरण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि उपमण्डल स्तर पर कोरोना संक्रमण जांच के लिए परीक्षण का आंकड़ा बढ़ाया जाए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *