Himachal Tonite

Go Beyond News

बैठक में कोरम न पूरा होने के कारण आज बैठक स्थगित

1 min read

शिमला, 04 फरवरी- जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव के लिए आयोजित बैठक में कोरम न पूरा होने के कारण आज बैठक को स्थगित किया गया। यह जानकारी उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां दी।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए होने वाले चुनावों की पहली बैठक में कुल सदस्यों में से दो तिहाई सदस्यों का उपस्थित होना अनिवार्य था, जिसमें से आज सिर्फ तीन जिला परिषद सदस्य ही शामिल हो सके जबकि 16 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य थी।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव के लिए अगली तारीख 11 फरवरी, 2021 निर्धारित की गई है, जिसके लिए बैठक में साधारण बहुमूत होना आवश्यक है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *