Himachal Tonite

Go Beyond News

विवाहिता ने लगाया फंदा

1 min read

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बुरी खबर सामने आ रही है। यहां पर एक 24 वर्षीय विवाहित महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मामला उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव भड़वाना से सामने आया है। मृतक महिला अपने पीछे एक मासूम बेटी को छोड़ गई है।

मृतक महिला की पहचान कविता देवी पत्नी रामशरण के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि महिला के मायके पक्ष वालों ने मौत पर शक जाहिर किया है लेकिन ससुराल पक्ष वालों का कहना है कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। वहीं, इस मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। डीएसपी शक्ति सिंह ने मृत्यु होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *