Himachal Tonite

Go Beyond News

बड़े स्नान के साथ मणिमहेश यात्रा का समापन

1 min read

राधाष्टमी पर बड़े स्नान के साथ ही पवित्र मणिमहेश यात्रा जिसका मंगलवार दोपहर एक बजकर 10 मिनट तक शुभ मुहूर्त था समापन हुई। इसके साथ ही चरपटनाथ, दशनामी अखाड़ा और संचूई के शिव चेले डल से वापस अपने स्थलों को निकल आए। देर शम तक उनके भरमौर पहुंचने की उम्मीद है।

वहीं, सोमवार को पवित्र डल में डुबकी लगाकर मणिमहेश रुकने वाले श्रद्धालु भी मंगलवार को भरमौर लौट आए। श्रद्धालुओं के साथ ही मणिमहेश यात्रा के लिए तैनात कर्मचारी भी लौटना शुरू हो गए हैं। गौरतलब है कि मणिमहेश यात्रा पर हर वर्ष देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में शिवभक्त पवित्र डल में डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *