Himachal Tonite

Go Beyond News

भरनोली में काम से घर लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत

1 min read

कांगड़ा जिले के शाहपुर के साथ लगते ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोल के भरनोली में एक व्यक्ति जिसकी पहचान हरवंश लाल(47) पुत्र माली राम तहसील ज्वाली की ग्राम पंचायत जोल के वार्ड नंबर दो भरनोली के रुप में हुई है की खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसा सोमवार रात का है। मृतक का शव मंगलवार सुबह सैर कर रहे व्यक्ति को मिला। थाना कोटला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम अपने काम से घर लौटते  दौरान पैदल चलते सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह गांव के व्यक्ति रमेश ने सैर पर जाते हुए सड़क के नीचे शव को देखा और इसकी जानकारी पंचायत प्रधान व परिजनों को दी।

बाद में इसकी सूचना पुलिस चौकी कोटला को दी गई।  लोगों ने बताया कि सड़क किनारे रेलिंग नहीं है और यहां से रोज स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। यहां स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था नहीं है। कई बार लोगों को घर लौटने में रात हो जाती है, अंधेरे की वजह से हादसे की आशंका बनी रही थी।करीब पांच साल पहले इसी जगह एक नाबालिक लड़की की गिरने से मौत हो गई थी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *