Himachal Tonite

Go Beyond News

बैंक मैनेजर बन ठगे 4 लाख 57 हजार रुपए

निकटवर्ती ग्राम पंचायत हटवास के एक व्यक्ति को बैंक मैनेजर बन धोखे से किसी शातिर ने 4 लाख 57 हजार रुपए ठग लिए।

मिली जानकारी अनुसार लोक निर्माण विभाग में चालक के पद से सेवानिवृत्त हटवास निवासी राधा राम के बैंक खाते से शातिर ने करीब 4 लाख 57 हजार रुपए उड़ा लिए हैं जिसकी  शिकायत पुलिस थाना नगरोटा बगवां में दर्ज करवाई है।

राधा राम ने बताया कि 6 जुलाई, 2020 को उसे किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया और कहा कि वो बैंक मैनेजर है और उनका खाता बन्द हो रहा है तथा खाते को चालू रखने हेतु अपने फोन पर आया ओटीपी बता दे जिसके बाद  उसके खाते से 3 अलग-अलग ट्रांजैक्शन द्वारा 57 हजार रुपए निकल गए।

वही बैंक में शिकायत करने पर उन्हें मेरी गलती राधा राम के सर पर डाल अपना पल्ला झाड़ लिया। राधा राम ने बताया कि इसी बैंक में मेरी एक-एक लाख रुपए की 4 एफडी थीं, उनके बारे में पूछा तो बैंक कर्मी ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं होगा पर जब वह बैंक में एफडी के पैसे लेने गया तो पता चला कि चारों एफ डी पर ऑनलाइन लोन था जो उनके द्वारा नही लिया गया था।

थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि पुलिस ने राधा राम की शिकायत पर अनजान ठग के खिलाफ धारा 419, 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरम्भ कर दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *