Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला में चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

1 min read

राजधानी शिमला में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में अंकुश नहीं लग पाया है। ढली थाना क्षेत्र में चरस के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 13.8 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी की पहचान ढली के काफल गांव निवासी देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

आरोपी बुधवार देर शाम ढली-संजौली बाईपास पर संजौली बाइफरकेशन के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था, पुलिस के दल ने उसे पूछताछ के लिए रोका, तो वह घबरा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से उक्त मात्रा में चरस पकड़ी गई।

एसपी डॉ. मोनिका भुटुंगरू ने वीरवार को बताया कि अभियुक्त के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *