Himachal Tonite

Go Beyond News

सैनेटाइजेशन व मास्क का प्रयोग करना करें सुनिश्चित – आदित्य नेगी

1 min read

शिमला, 25 फरवरी – पड़ोसी राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते आज उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया। उपायुक्त ने बताया कि पड़ोसी राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बैठक का आयोजन किया गया है ताकि जिला में कोरोना पर लगी रोक को बरकरार रखा जा सके।

उन्होंने बताया कि जिला में पड़ोसी राज्यों से पर्यटकों की ज्यादा तादाद है, जिसके लिए जिला में सरकार द्वारा कोविड-19 के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करवाना आवश्यक है। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए बताया कि बसों में ओवर लोडिंग, सैनेटाइजेशन व मास्क का प्रयोग करना सुनिश्चित करें।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए बताया कि होटल, रेस्टोरेंट आदि में कोविड विशेष मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करवाना सुनिश्चित करें तथा होटल आदि में जागरूकता सामग्री वितरित करना व होटल एसोसिएशन से कोविड-19 के प्रति बातचीत कर जागरूक करें ताकि कोरोना संक्रमण के फैलाव से बचाया जा सके।

उन्होंने पुलिस विभाग को आदेश जारी करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के चल रहे पर्यटक व स्थानीय निवासी, विशेष मानक संचालन प्रक्रिया की अवहेलना कर रहे लोगों के चालान किए जाए। उन्होंने स्कूल, काॅलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों को पुनः विशेष मानक संचालन प्रक्रिया जारी करने के आदेश दिए ताकि इन संस्थानों को कोविड संक्रमण के फैलाव से बचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि जिला में स्कूल, काॅलेज, होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी चालक आदि की रेंडम सैपलिंग भी की जाएगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *