Himachal Tonite

Go Beyond News

महिला खेल उत्सब का उद्देश्य महिलाओ को एक मंच प्रदान करना : नवीन

1 min read

हमीरपुर, सितंबर 10 : हिम् अंचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा करवाये जा रहे  महिला खेल उत्सब के अन्तर्गत बफडी , बोहणी व चमनेड पंचायत में महिला खेल उत्सब का शुभारंभ किया गया। बफडी पंचायत में खेल उत्सब का शुभारंभ पंचायत प्रधान मलका धीमान, बोहणी पंचायत में सावित्री देवी व चमनेड पंचायत में नीलम देवी द्वारा किया गया। हिम् आँचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्य्क्ष व कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने कहा कि महिला खेल उत्सब का उद्देश्य महिलाओ को एक मंच प्रदान करना  उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि संगठित व शसक्त महिलाएं ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकती है। नवीन शर्मा ने कहा कि आज समय बदल चुका है महिलाएं अपनी भागीदारी से समाज की विचारधारा को बदलने में धीरे धीरे सक्षम हो रही है। उन्होंने महिलाओं से महिला खेल उत्सब में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की।बफडी पंचायत में हुए प्रतियोगिता में रस्साकशी में थाना लोहारा को विजेता व थाना टू को उपविजेता घोषित किया गया व म्यूजिकल चेयर में ममता प्रथम तथा निर्मला द्वितीय स्थान पर रही। बोहणी पंचायत में हुई रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल मुलाना विजेता व महिला मंडल छ्योड़ी उपविजेता रहा व म्यूजिकल चेयर में पूनम प्रथम व कल्पना द्वितीय स्थान पर रही एवं चमनेड पंचायत में रस्साकशी में एकता महिला मंडल विजेता व सुरभि महिला मंडल उपविजेता और म्यूजिकल चेयर मे तेंजिन शर्मा प्रथम व डिम्पल द्वितीय स्थान पर रही।  इस अवसर पर बफडी पंचायत प्रधान मलका धीमान, सावित्री देवी, नीलम देवी, पुरषोत्तम, विभिन्न महिला मण्डल व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *