Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला के लेफ्टिनेंट कर्नल ने फिरोजपुर कैंट में अपनी पत्नी को गोली मार की आत्महत्या

1 min read

भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने पंजाब के फिरोजपुर कैंट में पहले अपनी पत्नी को गोली से उड़ाया फिर खुद को भी गोली मार दी। यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से सैन्य अधिकारी द्वार लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें पत्नी को मारने की वजह वैवाहिक जीवन में कलह को बताया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक सेना का अधिकारी हिमाचल के शिमला का रहने वाला हैं। मृतक निशांत परमार (40) सेना की सप्लाई डिपो (एएससी) बटालियन-507 में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात थे।

बताया जा रहा है की निशांत देहरादून निवासी अपनी पत्नी डिंपल सिंह तोमर के साथ फिरोजपुर कैंट में सरकारी कोठी में रहते थे। दोनों के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। निशांत ने रविवार रात करीब आठ बजे के आसपास डिंपल के माथे पर गोली मार दी। उसके बाद निशांत अपने यूनिट दफ्तर गया। वहां मंदिर में माथा टेका और फिर एक जवान की सरकारी राइफल से गले के नीचे रखकर खुद को गोली मार ली।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *