Himachal Tonite

Go Beyond News

सिरमौर में 12 मार्च को लोक अदालत का होगा आयोजन

1 min read

नाहन 7 मार्च –  जिला सिरमौर में 12 मार्च 2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।   यह जानकारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर आर के चौधरी  ने दी ।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश के सभी  जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में 12मार्च 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा  है।
उन्होंने बताया कि  इस लोक अदालत में वैवाहिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक चौक बाउंस के मामले , श्रम कानून, बैंक लोन, बिजली व पानी बिल भुगतान के मामले, राजस्व मामले, भूमि अधिग्रहण, एवम्  समाधेय अपराध समेत कई अन्य प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *