Himachal Tonite

Go Beyond News

लॉयन्स क्लब गोल्ड सोलन ने किया मुफ्त मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन

सोलन : लॉयन्स क्लब गोल्ड सोलन व फोर्टीस अस्पताल मोहाली के सौजन्य और रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी एचबीसी के सहयोग से  वॉर्ड-14 स्थित महाकालेश्वर मंदिर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस -1 में  रविवार को मुफ्त मल्टी स्पेशलिस्ट चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के चेयरमैन ने कहा कि शिविर में 100 से अधिक रोगियों की जांच व विभिन्न प्रकार के निशुल्क टेस्ट करवाए गए। उन्होंने कहा कि फोर्टीस अस्पताल  के  हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अंकुर आहूजा, हड्डी रोग विशेषज्ञ मनित अरोड़ा, नाड़ी रोग विशेषज्ञ डॉ  राहुल जिंदल और उनकी टीम ने अपनी सेवाएं दी।

शिविर में हड्डियों में कैल्शियम की जांच, शुगर की जांच, ब्लड प्रेशर चेकअप करने की मुफ्त सुविधा दी गई। शिविर के आयोजन में  क्लब के  चेयरमैन सहित अध्यक्ष राजीव गर्ग, सचिव जतिन साहनी, कोषाध्यक्ष अतुल आनंद, फोर्टिस मोहाली से विकास कौशल की सक्रीय भूमिका रही। इस मौके पर नगर निगम के उपमहापौर राजीव कौड़ा,  रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी हाऊसिंग कॉलोनी के प्रधान मोहन चौहान, सलाहकार दिनेश कश्यप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *