Himachal Tonite

Go Beyond News

बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो जाने की ख़बर है। घटना में मृतक दादा और पोता थे, जो की अपने मवेशी चराने के लिए पहाड़ियों पर गए थे। इसी दौरान बिजली गिरने की घटना घटी। घटना दोपहर के बाद की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई है और पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को लेकर वापस आ रही है। इस दुखद घटना के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *