Himachal Tonite

Go Beyond News

मुख्यमंत्री आवास के समीप दिखा तेंदुआ, स्थानीय लोगो में खौफ

1 min read

शिमला में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री निवास ओक ओवर में महिला ने तेंदुआ देखा और बाद में मौके से भाग गई है सीएम आवास के नीचली तरफ रहने वाली महिला अनीता ने बताया कि वह सुबह जब उठी तो शौचालय गई. जैसे ही शौचालय से निकली तो झाड़ियों से तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनी. महिला ने बताया कि इस दौरान वह जान बचाकर वहां से भागी.

तेंदुआ का खौफ लगातार शिमला शहर में बना हुआ है. शिमला के संजौली, कनलौग, नवबहार, मल्याणा समेत इलाकों में अक्सर तेंदुआ स्पॉट होता रहता है. शिमला में बीते तीन माह में दो बच्चों को तेंदुआ अपना निवाला बना चुका है. हालांकि. वन विभाग ने एक मादा तेंदुआ को पिंजरे में कैद भी किया था.

लेकिन लोगों मे तेंदुए की दहशत बरकरार है. शहर में 8 तेंदुए होने की आशंका जताई गई है. वन विभाग के कैमरे में भी कुछ तेंदुए कैद हुए थे.शिमला के ओक ओवर में एक महिला को दिखा तेंदुआ, इलाके में दहशत का मौहल

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *