Himachal Tonite

Go Beyond News

अर्की: बाइक सवार युवकों पर तेंदुए ने किया हमला

1 min read

बुधवार बीती शाम को अर्की में 2 बाइक सवार युवकों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। यह घटना अर्की मुख्यालय से नेर जगह के बीच में हुई।

गनीमत रही की युवक शिकार होने से बाल-बाल बच गए। इनकी पहचान पंकज व हंसराज के रूप में हुई। उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार रास्ते में तेंदुआ मिला है। लेकिन आज उसके हमले से वह सहम गए। उन्होंने वन विभाग व पंचायत प्रतिनिधियों से इस पर जल्द से जल्द संज्ञान लेने का आग्रह किया है, ताकि आने वाले समय में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। जैसे ही यह सूचना वन विभाग को मिली, उन्होंने कड़ा संज्ञान लेने की बात की। फारेस्ट गार्ड मांजू बीट गायित्री देवी का कहना है कि वे सुबह मौका स्थल पर दौरा करेंगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि रात को घर से बाहर न निकलें और सड़कों पर भी अकेले न जाएं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *