Himachal Tonite

Go Beyond News

बर्मा पापड़ी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, महिलाओं को घरेलू हिंसा बारे किया जागरूक

नाहन 05 जनवरी – जिला सिरमौर के विकासखंड नाहन की ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आयोजन किया गया, जिसमें सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर माधवी सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रही।
इस अवसर पर माधवी सिंह ने पंचायत वासियों को विभिन्न कानूनी पहलुओं से अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्होंने महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने लोगों को बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सलाह व सहायता का फायदा अवश्य उठाएं।
उन्होंने महिलाओं को केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *