Himachal Tonite

Go Beyond News

भारी भू-स्खलन से चुना खदान से बंद हुआ वराहावतार मंदिर का रास्ता

नाहन  : संगड़ाह उपमंडल मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर स्थित हिमालयन लाइमस्टोन माइन के पास हुए भू-स्खलन से वराहावतार मंदिर को जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। क्षेत्र व जिला सिरमौर के भगवान विष्णु के तीसरे अवतार के इस एकमात्र मंदिर में सावन मास में काफी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं और रास्ता बंद होने से कुछ लोग जोखिम उठाकर यहां से निकल रहे हैं। गौरतलब है कि, उपमंडल संगड़ाह में करीब 782 बीघा भूमि पर 5 चल चूना खदानें चल रही है और भारी ब्लास्ट व उचित बैंचिंग न होने के चलते यहां पहाड़िया गिरने की घटनाएं कई बार हो चुकी है। 3 अप्रेल 2010 को वालिया माइन संगड़ाह में भी भारी भूस्खलन हुआ था तथा कुछ लोग चूना पत्थर का पहाड़ काटने के लिए कैमिकल के इस्तेमाल की भी बात कह रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द मंदिर का रास्ता बहाल करने की अपील प्रशासन से की है। खनन विभाग के खनिरक्षक लाल सिंह ने कहा कि, यदि रास्ता बंद हुआ है तो जल्द दोबारा चालू करवाया जाएगा। चूना पत्थर खदान के माइनिंग इंजीनयर डीके सिन्हा ने कहा कि, हालांकि भूस्खलन लीज एरिया से बाहर हुआ है, मगर वैकल्पिक रास्ते तैयार करने का काम जारी है। उन्हांेने कहा कि, यहां चार दिन पहले बरसात से भूस्खलन हुआ है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *