Himachal Tonite

Go Beyond News

कुल्लू: 25 हजार रुपये में फर्जी पैराग्लाइडिंग सर्टिफिकेट

कुल्लू , जन 23 – जिले में पैराग्लाइडिंग के फर्जी सर्टिफिकेट बांटने का  मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से पायलट है और 25-25 हजार रुपये में फर्जी सर्टिफिकेट देते थे। कुल्लू जिला में ही आरोपी ने अब तक करीब 70 फर्जी सर्टिफिकेट बांटे थे।आरोपी के साथ पुलिस ने एक स्थानीय व्यक्ति को भी पकड़ा है। एसडीएम कुल्लू ने दबिश देकर इस फर्जीवाड़े को पकड़ा। अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि आरोपी के पास कुछ खाली सर्टिफिकेट भी पकड़े गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *