Himachal Tonite

Go Beyond News

दंत महाविद्यालय के डॉक्टरों ने क्यों किया जमकर विरोध जानिए

1 min read

शिमला, 31 मई : डॉक्टरों के एनपीए (NPA) बंद होने पर प्रदेश भर के डॉक्टरों में नाराजगी देखी जा रही है। डेंटल कॉलेज शिमला के डॉक्टर भी इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनपीए (NPA) का बंद होना व अभी तक उनका स्टाइपेंड न बढ़ना दोहरी मार है। हिमाचल प्रदेश के सरकारी दंत महाविद्यालय के छात्र अपने स्टायपेंड को लेकर भी चिंतित हैं।

बता दें कि हर महीने सरकारी कॉलेज से एमबीबीएस व बीडीएस करने वाले छात्रों को सरकार द्वारा इंटर्नशिप में स्टाइपेंड दिया जाता है। आज तक एमबीबीएस व बीडीएस का स्टायपेंड हमेशा बराबर रहा है, कभी कोई भेदभाव नहीं किया गया। लेकिन पिछले वर्ष एक नोटिफिकेशन के अनुसार एमबीबीएस छात्रों के स्टायपेंड में वृद्धि की गई थी जब उनका स्टायपेंड 17 हज़ार से बढ़ाकर 20 हज़ार कर दिया गया था। उस नोटिफिकेशन में बीडीएस छात्रों का ज़िक्र ही नहीं किया गया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *