Himachal Tonite

Go Beyond News

समाज को आगे ले जाने के लिए महिलाएं सामाजिक गतिविधियों से जुड़ें : नवीन

1 min read

हमीरपुर, सितम्बर 08: हिमाचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा करवाये जा रहे महिला खेल उत्सब के अंतर्गत डुग्गा जोन के महिला खेल उत्सब का शुभारंभ कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा द्वारा बरोहा पंचायत में किया गया। नवीन शर्मा ने कहा कि हिमांचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में करवाये जा रहे महिला खेल उत्सब के माध्यम से एक मंच प्रदान करने की कोशिश की गई है ताकि महिलाएं अपने घर से निकलें और अपने समाज को आगे ले जाने के लिए सामाजिक गतिविधियों से जुड़ें जिससे उनका शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास हो सके। उन्होंने कहा किअगर महिलाएं संगठित व सशक्त होंगी तो एक अच्छे घर, परिवार व समाज का निर्माण होगा. महिलाएं समाज की रीढ़ की हड्डी हैं, जिनके बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। नवीन शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इससे पहले हिमआँचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा युवा खेल उत्सव का सफल आयोजन किया जा चुका है जिसमे लगभग एक हज़ार युवाओं ने भाग लिया।नवीन शर्मा ने कहा कि महिलाओं के लिए इससे पहले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमो का आयोजन किया जा चुका है जिसमे मशरूम उगाना, सिलाई कढ़ाई, आचार, मुरब्बा बनाना व हैंडीक्राफ्ट आदि शामिल हैं । उन्होंने उपस्थिति जनसमूह को नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की शपथ दिलाई। रस्साकशी का फाइनल मैच महिला मंडल डुग्गा कलां व महिला मंडल बरोह के बीच खेला गया जिसमें महिला मंडल डुग्गा कलां विजयी रहा। म्यूजिकल चेयर में  तरोपका महिला मंडल की पूनम प्रथम स्थान पर रही द्वितीय एवम तृतीय स्थान पर महिला मंडल बरोहा की रेखा व अंजू शर्मा रहीं।इस अवसर पर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष वीना शर्मा, बरोह पंचायत प्रधान निर्मला, चारों महिला मंडल व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *