Himachal Tonite

Go Beyond News

जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार

नाहन, अप्रैल 04 उपमंडल संगड़ाह के बीडीओ कार्यालय में तैनात जेई को विजिलेंस की टीम ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जेई प्रदीप शर्मा शिकायतकर्ता से संपर्क मार्ग का एस्टीमेट बनाने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत संगड़ाह के तहत खारदिया मोड़ से पालर खड्ड तक सड़क के लिए राशि स्वीकृत हुई थी। इसका एस्टीमेट बनाया जाना था, लेकिन जेई की ओर से इसका काम लटकाया जा रहा था। लिहाजा, इसकी शिकायत विजिलेंस को की। इसके बाद विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथों दबोचने के लिए जाल बिछाया और मंगलवार को उसे 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा। मामले की पुष्टि विजिलेंस विभाग की एसपी अंजुम आरा ने की है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *