Himachal Tonite

Go Beyond News

सीएम जयराम ठाकुर को सुक्खू से प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं: जम्वाल 

1 min read

शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें सीएम जयराम ठाकुर को सिर्फ सराज के मुख्यमंत्री बताया। भाजपा ने सुक्खू द्वारा की गई इस बयानबाजी की कड़ी निंदा की है। भाजपा के –महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कांग्रेस विधायक को साफ कहा कि जयराम ठाकुर को प्रदेश के मुख्यमंत्री साबित होने के लिए सुक्खू से प्रमाण पत्र लेने की आवश्यता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। सुक्खू यह बताएं कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह शिमला ग्रामीण के ही सीएम थे या पूरे प्रदेश के।

भाजपा नेता ने कहा कि सुक्खू ने तो खुद स्व. वीरभद्र सिंह को कभी भी मुख्यमंत्री नहीं माना। यही वजह है कि आज वे प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की लोकप्रियता को देख घटिया बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेता त्रिलोक जम्वाल ने सुक्खू को तत्कालीन कांग्रेस सरकार की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय हर मंच से पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने सुक्खू के खिलाफ मोर्चा खोलने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। पार्टी के संगठित होने का दावा करने वाले सुक्खू को याद होना चाहिए कि वे खुले मंच से अपने मुख्यमंत्री के खिलाफ बदजुबानी करते थे। सुक्खू को वीरभद्र परिवार ने साइड लाइन कर रखा था। यही वजह है कि उन्होंने सुक्खू को उभरने ही नहीं दिया। भाजपा के महामंत्री ने कहा कि जब से वीरभद्र सिंह नहीं रहे, तब से लेकर सुक्खू बड़े नेता बनने की सोच रहे हैं, जो कभी भी संभव नहीं होगा।

सुक्खू एंड कंपनी महंगाई और बेरोजगारी का ढिंढोरा न पीटें

भाजपा के महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कांग्रेस विधायक सुक्खू को सत्ता का सुख भूल जाने की सलाह दी है। दरअसल, सुक्खू ने सरकाघाट में चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश की जयराम सरकार पर बेरोजगारी और महंगाई का आरोप लगाया था। भाजपा नेता ने कहा कि सुक्खू आज प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई की बात कर रहे हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि हिमाचल की सत्ता में 30 सालों तक कांग्रेस रही, महंगाई और बेरोजगारी के लिए आपकी पार्टी ही दोषी है। आज कांग्रेस की ऐसी स्थिति है, जो देश से खत्म हो चुकी है। भाजपा नेता ने कहा कि इस बार के उपचुनाव में भाजपा चारों सीटों जीतेगी और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हमारा प्रदेश कांग्रेस मुक्त बनेगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *