Himachal Tonite

Go Beyond News

मोदी जी की बिलासपुर रैली के लिए प्रदेश भर में जनता के घर द्वार जाकर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण – नवीन

1 min read

हिमाचल प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बिलासपुर में स्वागत करने के लिए अत्यंत उत्सुक है। यह बात हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक व बिलासपुर प्रभारी नवीन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते है कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की बिलासपुर रैली के लिए प्रदेश भर में जनता के घर द्वार जाकर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया गया है। नवीन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश को एम्स जैसा विश्वस्तरीय सुविधओं से सुसज्जित आधुनिक चिकित्सा संस्थान देने आ रहे हैं। 5 अक्टूबर को हर हिमाचली का सपना साकार होगा जब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एम्स का उदघाटन करेंगे । शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में प्रगति के द्वार खोल दिये हैं। इस बार जनता रिबाज़ बदलने के लिए तैयार है एवं पुनः भाजपा की सरकार हिमाचल में बनने जा रही है। नवीन शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री ने हिमाचल को अपना दूसरा घर कहा है हिमाचल के लिए गर्व की बात हैं कि मोदी जी अपने दूसरे घर आ रहे हैं । नवीन शर्मा ने प्रदेश भर की जनता से इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने की अपील की।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *