Himachal Tonite

Go Beyond News

पट्टा में दी बाल अधिकारों की जानकारी, वंदना योगी ने की शिविर की अध्यक्षता

हमीरपुर 22 मार्च- राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा है कि विपरीत परिस्थितियों में रह रहे बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें पारिवारिक माहौल उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों तक पहुंचाना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। सोमवार को गांव पट्टा में महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक जागरुकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए वंदना योगी ने यह अपील की।
उन्होंने कहा कि बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकने के लिए पोक्सो एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट में बहुत ही कड़े प्रावधान किए गए हैं। जिला बाल संरक्षण इकाई को ऐसे मामलों का त्वरित एवं कड़ा संज्ञान लेना चाहिए, ताकि पीडि़त बच्चे को तुरंत राहत प्रदान की जा सके। इस अवसर महिलाओं के योगदान की चर्चा करते हुए वंदना योगी ने कहा कि प्राचीन भारतीय समाज में महिलाओं को सर्वोच्च स्थान दिया गया था। समाज में उनकी उसी स्थिति की पुनस्र्थापना के लिए सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से कई योजनाएं आरंभ की हैं। सभी महिलाओं को इनका लाभ उठाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई के अध्यक्ष तिलक राज आचार्य ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा इकाई की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *