Himachal Tonite

Go Beyond News

गगल एयरपोर्ट पर उतरेंगे इंडिगो और स्पाइस जेट के विमान

1 min read

काँगड़ा, मार्च 25 – गगल एयरपोर्ट विमानन कंपनी इंडिगो ने कांगड़ा जिले के लिए नई उड़ान शुरू कर दी हैं और इंडिगो का पहला विमान रविवार को राजधानी दिल्ली से सुबह 6.40 बजे उड़ान भरेगा और 8.25 बजे गगल एयरपोर्ट पर उतरेगा। फ्लाइट के वापस जाने का समय गगल एयरपोर्ट से 9.15 बजे उड़ान भरेगा और दिल्ली में सुबह 10.45 बजे उतरेगा। इंडिगो कंपनी की दो नई फ्लाइटें उतरते ही कांगड़ा में हवाई सेवाएं देने वाली इंडिगो कंपनी तीसरी सेवाएं प्रदाता कंपनी बन जाएगी।

इसके साथ ही  कांगड़ा के लिए विमानन कंपनी स्पाइस जेट भी दो नई उड़ानें शुरू करेगी, ये विमान भी रविवार को गगल एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। विमानन कंपनी इंडिगो गगल एयरपोर्ट पर 26 मार्च को पहला जहाज उतारेगी। इसके बाद कंपनी की दो उड़ानें गगल एयरपोर्ट के लिए होंगी और वही विमानन कंपनी स्पाइस जेट के उतरने वाले विमानों की संख्या भी चार हो जाएगी, जबकि एक फ्लाइट विमानन कंपनी एलायंस एयर की भी रहेगी।

एमडी धीरेंद्र, निदेशक, गगल एयरपोर्ट ने बताया कि इंडिगो की कांगड़ा के लिए 26 मार्च से उड़ानें शुरू हो रही हैं। विमानन कंपनी स्पाइस जेट भी मार्च से फ्लाइटों की संख्या बढ़ाएगी। नई फ्लाइटें शुरू होने से गगल एयरपोर्ट पर भी फ्लाइटों की संख्या बढ़ जाएगी। इसके साथ ही और नई फ्लाइटें शुरू होने की भी उम्मीद है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *