Himachal Tonite

Go Beyond News

भारतीय वायुसेना ने बचाई एक बहुमूल्य जान

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुख्खू  व हिमाचल प्रदेश सरकार के आग्रह पर भारतीय वायु सेवा द्वारा आज एक बहुमूल्य जान को बचाया गया।भारतीय वायु सेवा के    विंग कमांडर शैलेश  सिंह ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने सूचित किया था कि लाहौल स्पीति जिला के  केलंग के बिलिंग गांव के 70 वर्षीय दोरजे गम्भीर रूप से अस्वस्थ है तथा उन्हें तत्काल विशेषज्ञ  चिकित्सा उपचार की जरूरत है। वायुसेना  ने सूचना मिलते ही एमआई 17 वी5 तत्काल  हरकत में आया और  स्टिंगरी  से दोरजे सहित एक अन्य मरीज को जिला प्रशासन  व क्रु सदस्यों की  सहायता से वायुसेना के हेलीकॉप्टर से भुंतर एयर लिफ्ट किया गया।
 इस ऑपरेशन   का नेतृत्व विंग कमांडर शैलेश  सिंह ने किया।
उल्लेखनीय हैं कि इन दिनों समूचा जनजातीय लाहौल स्पीति जिला बर्फ़ की चादर ओढ़े है तथा हिमखंडों के गिरने की आशंका के चलते अटल टनल को यातायात के लिए बंद किया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *