Himachal Tonite

Go Beyond News

भारत ने चंद्रमा पर भी बनाई जगह, पीएम मोदी को बधाई : भाजपा

शिमला, भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में चंद्रयान 3 मिशन को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा के संघ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने देखा।

जब चंद्रयान-3 चंद्रमा की भूमि पर लैंड किया तो भाजपा मुख्यालय भारत माता की जय और तालिया की गूंज से गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाचन को सुनने के बाद कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर इस अवसर को एक विजय जश्न के रूप में मनाया और तिरंगा झंडा लहरा कर भारत की इस विजय पर जश्न मनाया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस अवसर पर शुभकामनाएं देना चाहते हैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने कहा कि दुनिया की भूमि पर भी भारत ने अपनी शक्ति बड़ाई है और आज चंद्रमा की भूमि पर भी भारत ने एक जगह बनाई है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अटूट विश्वास और दृण शक्ति का स्वरूप है।

चंद्रयान 2 के समय हमें सफलता प्राप्त नहीं हुई पर एक बार फिर चंद्रयान-3 के प्रयोग से भारत ने नया इतिहास रचा है इसके लिए आईएसआरओ के वैज्ञानिकों को भी हम शुभकामनाएं देना चाहते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा चन्द्रयान तीन के लैंडर मॉड्यूल विक्रम की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही आज भारत ने इतिहास रच दिया। यह भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। मैं इसरो के सभी वैज्ञानिकों, इस प्रोजेक्ट में अपना सहयोग देने वाले हर व्यक्ति को, सभी देश वासियों को शुभकामनाएं देता हूँ। आज से भारत चंद्रमा को लेकर नया इतिहास लिखेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मिशन चन्द्रयान-3 अपने सभी लक्ष्यों को कुशलतापूर्वक प्राप्त करेगा। जिससे चंद्रमा से जुड़े तमाम रहस्यों का उद्घाटन हो सके। चार साल पहले हमारे वैज्ञानिकों ने चांद के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में उतरने की कोशिश की थी। उस समय के दृश्य आपको याद होगा जब हम पिछली बार पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाये थे, उस समय इसरो के चेयरमेन के. शिवन भावुक हो गये थे। प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें गले लगाकर हिम्मत देते पूरी दुनियाँ ने देखा। अंतरिक्ष के हर मिशन में साथ प्रधानमंत्री खड़े रहे। वैज्ञानिकों की अथक मेहनत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के प्रेरणा से आज वह दिन फिर आया है जब दुनिया भारत की अंतरिक्ष में बढ़ती ताक़त और क़ाबिलियत को देख रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *