Himachal Tonite

Go Beyond News

कोविड परीक्षण में वृद्धि और टीकाकरण अभियान को प्रोत्साहित किया जाए: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्थानीय स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना के पांच से अधिक मामले वाले क्षेत्रों को मिनी कंटेनमंेट जोन घोषित करने के निर्देश दिए। कोरोना परीक्षण की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए और लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने स्थानीय निकायों और स्वयंसेवी संस्थाओं से लोगों को कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बारे में जागरूक करने में प्रदेश सरकार की सहायता करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री आज कांगड़ा और चंबा जिलों में कोविड-19 महामारी में हुई बढ़ौतरी पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों जिलों में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ रही है और होम आईसोलेशन के तहत व्यक्तियों की नियमित रूप से निगरानी की जानी चाहिए। उनका मनोबल बढ़ाने के लिए उनका उचित मार्गदर्शन किया जाना चाहिए और स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा उन्हें थर्मामीटर, आॅक्सीमीटर और दवाइयां उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। नए रोगियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, टांडा मेडिकल काॅलेज में बिस्तरों की क्षमता बढ़ाई जानी चाहिए। कोरोना की दूसरी लहर में मृत्यु दर अत्यधिक चिंताजनक है जिसमंे युवाओं की भी मृत्यु हो रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *