Himachal Tonite

Go Beyond News

कोहरा जमने की स्थिति में विभाग रेत बिखेरने की प्रक्रिया को करें सुनिश्चित – आदित्य नेगी

1 min read

उपयुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज कुफरी फागू क्षेत्र का दौरा कर सड़कों पर से बर्फ साफ करने की प्रक्रिया को जांचा उन्होंने इस क्षेत्र में आवागमन को सुचारू बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा कि शाम को कोहरा जमने की स्थिति में विभाग रेत बिखेरने की प्रक्रिया को सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की फिसलन से बचा जा सके और यातायात का सुचारू आवागमन हो सके।
उन्होंने अधिकारियों को मशीन तथा लेबर की तैनाती के भी निर्देश दिए ताकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रयासरत रहे। इस दौरान उप मंडलाधिकारीअधिकारी ग्रामीण बाबूराम शर्मा बी उनके साथ थे।
उल्लेखनीय है कि भारी बर्फबारी के दौरान बड़े पैमाने पर जिला में सड़कें अवरुद्ध हैं। उन्होंने जिला भर के अधिकारियों को संपर्क मार्गों के साथ-साथ मुख्य मार्गों की बहाली के लिए भी कड़े निर्देश दिए तथा इसके लिए किए जाने वाले प्रयासों के प्रति गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *