Himachal Tonite

Go Beyond News

IAS अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

सोलन: हिमाचल प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी पर सोलन जिले में तैनात एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप लगने के बाद राज्य सरकार ने अधिकारी का तबादला कर शिमला में एक विभाग का निदेशक लगा दिया है। साथ ही उपायुक्त सोलन ने मामले की जांच के लिए एडीए सोलन की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है।

सूत्रों के अनुसार अधिकारी पर आरोप है कि वह पद पर रहते हए एक महिला कर्मी का उत्पीड़न करने, उसे निजी व एकांत जगहों पर बुलाने के लिए दबाव बनाते थे। मामले की शिकायत मिलने के बाद सोलन प्रशासन ने इसकी जानकारी सरकार को दे दी। माना जा रहा है कि इस जांच में अगर आरोप सही पाए गए तो बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

इस मामले के साथ ही पिछले दो माह में यह तीसरा बड़ा मामला है, जिसमें बड़े स्तर के अधिकारी पर यौन व मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मई में एडिशनल एसपी प्रवीर ठाकुर पर एक महिला हेड कांस्टेबल ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

इस मामले में कमेटी की जांच के साथ ही शिमला के महिला थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। इसके अलावा आईजीएमसी अस्पताल की एक महिला कर्मी की शिकायत पर उसी अस्पताल के दो वरिष्ठ डॉक्टरों के खिलाफ भी लैंगिक उत्पीड़न के आरोप के तहत जांच की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *