Himachal Tonite

Go Beyond News

HRTC बस ने सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर

1 min read

Suggestive Image

हमीरपुर, 10 मई : उपमंडल भोरंज के तहत मनोह कस्बे में नियाली के समीप सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जहां बस की टक्कर से महिला बुरी तरह से घायल हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार विद्या देवी पत्नी श्याम लाल गांव नैली निजी बस से उतर कर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही सरकारी बस ने उसे टक्कर मार दी। महिला के सिर पर चोटें आई है।
परिजन व स्थानीय लोग महिला को उपचार के लिए भोरंज अस्पताल ले गए जहां से महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *