Himachal Tonite

Go Beyond News

HPPSC: भंग कर्मचारी चयन आयोग का लंबित परीक्षा परिणाम घोषित

शिमला, 3 जून : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC)ने  इलेक्ट्रिशियन (Electrician) के 22 पदों का लंबित परिणाम जारी कर दिया है। भर्ती की लिखित परीक्षा (Written exam) का आयोजन भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC)द्वारा 31 अक्तूबर 2022 को किया गया था। 104 उम्मीदवारों के दस्तावेजों की पड़ताल 14 नवंबर 2022 को हुई थी।

बता दें कि हमीरपुर के लंबित परिणामों को लेकर उम्मीदवारों में असंतोष पनपा हुआ था। शनिवार सुबह ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने कहा था कि भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग के लंबित परिणामों को शीघ्र घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा था कि विजिलेंस की जांच के दायरे में नही आने वाली परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र ही घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा था कि भंग किए गए आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं के रिकॉर्ड को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को स्थानांतरित किया जा रहा है।

बता दें कि लोक सेवा आयोग द्वारा हमीरपुर में विजिलेंस की कार्रवाई के बाद ये पहला परिणाम जारी किया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *