Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल: PNB बैंक के कैशियर द्वारा 9.73 लाख का गबन

1 min read

जिला में पंजाब नेशनल बैंक के कैशियर ने लाखों रुपये का गबन किया है। मामला उजागर होने के बाद जिला पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक शाखा समीरपुर के कैशियर ने विभिन्न उपभोक्ताओं के खाते से स्वयं ही 9 लाख 73 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। यह बैंक शाखा पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत आती है। ऐसे में बैंक प्रबंधक ने यहां पर शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

अभी यह पता नहीं चला है कि कैशियर ने यह रुपये किस-किस के खाते में भेजे हैं। हालांकि आरोपी कैशियर ने विभिन्न ट्रांजेक्शन कर कुल नौ लाख 73 हजार की राशि स्वयं ही निकाल ली है। पीएनबी शाखा हमीरपुर के प्रबंधक ने इस बारे भोरंज थाना में शिकायत की है।

शिकायत में कहा है कि इनके बैंक की समीरपुर स्थित शाखा के कैशियर ने 11 अक्तूबर 2021 से लेकर 17 नवंबर 2021 तक विभिन्न उपभोक्ताओं के खाते से स्वयं ही बैंक ट्रांसफर व अन्य निकासियों के माध्यम से कुल 9.73 लाख निकाल लिए। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोरंज थाना के अंतर्गत आने वाली अवाहदेवी चौकी प्रभारी को जांच के लिए जिम्मा सौंपा गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *