Himachal Tonite

Go Beyond News

जुन्गा पुलिस ने उखाड़े भांग के करीब दो हजार पौधे

1 min read

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर जुन्गा में पुंलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से  प्राकृतिक रूप में उगी भांग के करीब दो हजार पौधे उखाड़ कर नष्ट किए गए ।
पुलिस चौकी जुन्गा के प्रभारी एएसआई महेन्द्र सिंह ने बताया कि एसपी शिमला के  निर्देशानुसार समूचे जुन्गा  क्षेत्र में जन सहभागिता से भांग उखाड़ने के लिए विशेष अभियान आरंभ चलाया जाएगा  ताकि युवा पीढ़ी को भांग चरस जैसे नशे से बचाया जा सके । उन्होने बताया कि इस अभियान का उददेश्य लोगों को विभिन्न प्रकार के नशे के दंुष्प्रभाव बारे जागरूक करना है । बताया कि  वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवा पीढ़ी जिस प्रकार विभिन्न प्रकार के नशों का शिकार हो रही है यह चिंता और चिंतन का विषय है । उन्होने कहा कि नशा निवारण अभियान में हर व्यक्ति को अपना रचनात्मक सहयोग देना चाहिए ताकि स्वस्थ व नशामुक्त समाज का निर्माण हो सके ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *