Himachal Tonite

Go Beyond News

किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किन्नौर की बेटियों ने मनवाया लोहा

1 min read

गोवा में 26 से 30 अगस्त तक हुई राष्ट्रीय सीनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर की बेटियों ने लोहा मनवाया है। विनाक्षी नेगी और सुजाता नेगी ने स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। दीपिका नेगी ने रजत पदक जीता। तीनों किन्नौर के सांगला की रहने वाली हैं।

60 किलोग्राम वर्ग में विनाक्षी ने मणिपुर की खिलाड़ी को हराया। 48 किलोग्राम वर्ग में सुजाता ने हरियाणा की बॉक्सर को शिकस्त दी। 65 किलोग्राम वर्ग में दीपिका नेगी ने महाराष्ट्र की खिलाड़ी को पराजित कर रजत पदक हासिल किया। बेरिंग नाग किक बॉक्सिंग क्लब सांगला के कोच ओपिंद्र नेगी ने बताया कि तीनों ने देश भर में हिमाचल का नाम चमकाया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *