Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल : 140 कॉलेजों में 30 जून से दाखिले शुरू

शिमला, 29 जून : प्रदेश के 140 कॉलेजों में नए सत्र  के लिए शुक्रवार से दाखिले शुरू हो जाएंगे। छात्र नए सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। कॉलेजों की ओर से एक सप्ताह पहले ही प्रोस्पेक्टस जारी कर दिए गए थे। वहीं छात्रों की मदद के लिए छात्र संगठनों की ओर से भी हेल्प डेस्क  भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही रैगिंग और अन्य मामलों पर नजर रखने के लिए कॉलेजों की ओर से शिक्षकों की कमेटी बनाई गई है।

18 जुलाई तक एडमिशन का प्रोसेस चलेगा। इसके बाद कॉलेज में रेगुलर कक्षाएं शुरू होंगी। छात्र कॉलेजों में अपने मनपसंद विषयों का चुनाव कर सकते हैं। इसमें कुछ कॉलेजों में वोकेशनल और सेल्फ स्टडी  सहित पीजी में नए कोर्स शुरू होंगे। जिसमें छात्र एडमिशन ले सकते हैं।

जमा 2 कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। ऐसे में फर्स्ट सेमेस्टर  में जो छात्र एडमिशन ले रहे हैं, उन्हें कॉलेजों में उनकी मेरिट के हिसाब से ही दाखिले मिलेंगे।  शिमला शहर की बात की जाए तो यहां पर सबसे ज्यादा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली  में एडमिशन के लिए छात्रों की ज्यादा रूचि होती है। यहां पर अगर छात्रों का नंबर न आए तो छात्र अन्य कॉलेजों की ओर रुख करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *