Himachal Tonite

Go Beyond News

हमीरपुर: महिला की झुलसने से मौत

हमीरपुर 02 दिसंबर – हिमाचल के हमीरपुर जिले में नादौन थाना क्षेत्र के मझियार गांव से एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां आग ताप रही एक महिला की झुलसने के कारण मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार देर रात सामने आई।
पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान सुलेखा देवी (50) निवासी मझियार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी, और घर पर अकेली थी। महिला ने ठंड से बचने के लिए आग जलाई थी, और वह आग सेंक रही थी। अचानक महिला लड़खड़ाकर गिर पड़ी और आग की वजह से बुरी तरह से झुलस गई। महिला की चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग घर में इकट्ठा हो गए। महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किसी तरह से लोगों ने आग पर काबू पाया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *