Himachal Tonite

Go Beyond News

हमीरपुर : 23 मार्च को गांधी चौक में रक्तदान शिविर का आयोजन

1 min read

हिम् आँचल एडुकेशन एंड वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा भारत देश के अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर गुरुवार 23 मार्च को गांधी चौक हमीरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी हिम् आँचल एडुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने दी। नवीन शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले भारत के इन तीनो सपूतों ने इस दिन फांसी के फंदे को गले लगाया था। भारत माता के सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी इसी दिन रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया जा चुका है। नवीन शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई ज़िंदगियाँ बचता  है। हम सभी शिक्षि‍त व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें। उन्होंने लोगो से इस पुनीत कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *