Himachal Tonite

Go Beyond News

गोविंद ठाकुर ने स्वर्ण पदक हासिल करने पर किया पूर्ण देव को सम्मानित

कुल्लू 30 मार्च – शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंगलवार को मनाली विधानसभा क्षेत्र के बवेली गांव से संबंध रखने वाले पूर्ण देव को सम्मानित किया। पूर्ण देव ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित राष्ट्र स्तरीय प्री बाॅक्सिंग लीग में गोल्ड मैडल हासिल किया है।

गोविंद ठाकुर ने पूर्ण देव को अपने निवास मनाली में विशेष तौर पर आमंत्रित करके उन्हें शाॅल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। पूर्णदेव को बधाई देते हुए मंत्री ने  कहा कि इस उपलब्धि से न केवल कुल्लू जिला बल्कि समूचे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निश्चित तौर पर क्षेत्र के दूसरे खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बनते हैं और युवाओं में खेलों के प्रति आकर्षण बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है और अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आधारभूत ढांचा सुदृढ़ किया जा रहा है। इससे क्षेत्र का पर्यटन भी बढ़ेगा और युवाओं को अनेक खेलों में अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *