Himachal Tonite

Go Beyond News

चंडीगढ़ और दिल्ली में रह रहे हिमचलवासियो को सरकार की बड़ी सुविधा : जम्वाल

1 min read

• ड्राप बॉक्स और हेल्पलाइन की हुई शुरुवात

शिमला, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि चंडीगढ़ और दिल्ली में रह रहे हिमचलवासियो को अब हिमाचल सरकार द्वारा बड़ी सुविधा प्रदान की गई है।
हिमाचल सदन दिल्ली और हिमाचल भवन चंडीगढ़ में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ , मुख्यमंत्री विंडो का निर्माण किया गया है, अब जो भी हिमाचल के नागरिक चंडीगढ़ एवं दिल्ली में रह रहा है उने हिमाचल एवं शिमला के लगातार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
सरकार ने इन दो स्थानों पर ड्राप बॉक्स की सुविधा जनता को प्रदान की है और दो हेल्पलाइन नंबरो को भी शुरू किया है यह नंबर 01722637504 एवं 01121610380 है।
यह सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 का आधार पर शुरू की गई हैं ।
उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार के अफसर इन दो स्थानों पर लगातार बैठेंगे और किसी भी प्रकार की समस्या दिल्ली एवं चंडीगढ़ के हिमचलवासियो को आ रही है उनको शिमला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाएंगे, समस्या के समाधान के उपरांत शिकायतकर्ता को समपर्क कर समस्या के समाधान हेतु अवगत भी करवाया जाएगा।
इस सुविधा से हमारे प्रदेश के लाखों लोगों को दिल्ली और चंडीगढ़ में बड़ा लाभ पहुंचेगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *