हिमाचल में बागवानी प्रोजेक्ट में हुई हेराफेरी पर श्वेत पत्र लाए सरकारः राठौर
1 min read
शिमला 22 मार्च – हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा सदन में प्रश्न काल के दौरान कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि 1134 करोड़ के बागवानी प्रोजेक्ट में हेराफेरी हुई है। उन्होंने इस आशय का दावा करते हुए लगाते हुए सरकार से इस मामले में श्वेत पत्र लाने और जांच करने की मांग की है।
श्री राठौर ने मामला उठाते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट को राजनीतिक दृष्टि से देखा गया। सही तरीके से इसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से लिखित में दिए जवाब से असंतुष्टि जताते हुए इसे मात्र लीपापोती बताया। उन्होंने बागवानी प्रोजेक्ट का बजट 1134 करोड़ से घटाकर 1066 करोड़ रुपये होने पर भी आपत्ति जताई।

