Himachal Tonite

Go Beyond News

सरकार कृषि-बागवानी क्षेत्र के विकास को प्रतिबद्ध – महेंद्र सिंह ठाकुर

मंडी, 18 अप्रैल । जलशक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार कृषि-बागवानी क्षेत्र के विकास तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बहुत सी नई योजनाएं आरंभ की गई हैं ताकि लोगों के लिए किसानी-बागवानी का काम मुनाफे का सौदा बने और लोग इसे स्वरोजगार के तौर पर अपनाएं। इसके लिए सिंचाई सुविधाओं की मजबूती पर विशेष बल दिया गया है।
महेंद्र सिंह ठाकुर नाचन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के उपरांत कुटाहची, मशोगल और झुंगी में आयोजित जनसभाओं में बोल रहे थे।जलशक्ति मंत्री ने नाचन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुटाहची में आयुर्वेदिक औषधालय का लोकार्पण किया। 19.82 लाख रुपये की लागत से बने इस आयुर्वेदिक औषधालय से क्षेत्र के लोगों को घरद्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *