Himachal Tonite

Go Beyond News

21वर्षीय युवती ने लगाया फंदा

1 min read

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रहे आत्महत्या के मामले के बीच सूबे के कांगड़ा जिले से एक ओर आत्महत्या का मामला सामने आया है। मामला जिला के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से सम्बंधित है।

जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी थाना के अंतर्गत मझीन के तहत चोंकी गांव की एक 21 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

युवती की पहचान इन्दु बाला पत्नी अजय कुमार गांव चौकी, डाकघर भंटावां, तहसील खुण्डियां के रूप में हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिजन युवती को इलाज के लिए सुजानपुर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जोनल अस्पताल हमीरपुर में रखवा दिया है व बयान भी कलमबद्ध किये जा रहे है।

जानकारी के अनुसार उक्त मृतिका की शादी दो वर्ष पहले ही हुई थी। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ प्यार चन्द ने बताया कि उक्त महिला ने अपने कमरे में लोहे के गाडर में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का पोस्टमार्टम जोनल अस्पताल में करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस द्वारा धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

 

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *