Himachal Tonite

Go Beyond News

होली पर छात्रा के साथ हादसा

शिमला मार्च 09
हिमाचल के शिमला में लॉ यूनिवर्सिटी घंडल की छात्रा को होली का जश्न मनाना महंगा पड़ गया। नाचते हुए अर्पिता को अचानक धक्का लगा और वह जमीन पर गिर गई। गिरने की वजह से उसके सिर में चोट आई। जिसके बाद उसे दोस्तों ने आईजीएमसी पहुंचाया। सिटी स्कैन में पता चला कि उसे हेड इंजरी हुई है। डॉक्टर ने तुरंत उसका ऑपरेशन कर दिया। अभी अर्पिता की हालत स्थिर बताई जा रही है। आईजीएमसी के सीएमओ डॉ. सोमेश शर्मा ने कहा कि छात्रा का ऑपरेशन किया गया है। वह मूलरूप से केरल की रहने वाली है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *