Himachal Tonite

Go Beyond News

संक्रमण के 3 माह बाद करवाएं कोविड वैक्सीनेशनः सीएमओ

ऊना (10 मई)- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमित ठीक होने के तीन माह के बाद अपना वैक्सीनेशन करवाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन्स के मुताबिक कोरोना संक्रमित का तीन माह के बाद ही टीकाकरण होना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति पहली डोज लेने के उपरांत कोरोना से संक्रमित हो जाता है तो उसे भी तीन माह के अंतराल पर दूसरी खुराक दी जानी चाहिए।
सीएमओ ने बताया कि 18-44 वर्ष की आयुवर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण 15 मई के बाद शुरू होने की उम्मीद है। अभी तक इस आयुवर्ग के लिए वैक्सीन की सप्लाई जिला में नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि 15 मई तक जिला में वैक्सीन आ जाएगी। उन्होंने बताया कि 9 मई तक जिला में कुल 1,32,166 कोविड वैक्सीन दी जा चुकी हैं, जिसमें से 1,24,375 डोज आम जनता को दी गई हैं तथा 34,255 व्यक्तियों को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *