Himachal Tonite

Go Beyond News

लहसुन की ग्रेडिंग सेब की तर्ज पर मशीन से होगी

1 min read

शिमला, अप्रैल 22 – लहसुन की फसल की ग्रेडिंग का कार्य इस बार हाथों से नहीं, बल्कि सेब की तर्ज पर मशीनों से होगा और ग्रेडिंग लहसुन के दाम को भी तय करेगी।

सिरमौर के राजगढ़ में 35 लाख रुपये से ग्रेडिंग मशीन स्थापित कर दी है। ग्रेडिंग में ट्रिपल ए को सुपर लहसुन का नाम दिया गया है। इससे नीचे की ग्रेडिंग में ए वन यानी डबल ए, फिर मीडियम और गोली सबसे निचले स्तर का लहसुन है। फसल तैयार हो चुकी है। खेतों से निकालने का कार्य भी जल्द शुरू होगा। ग्रेडिंग के बाद फसल सोलन सब्जी मंडी लाई जाएगी। अगले 15 से 20 दिन में फसल की खरीद शुरू हो जाएगी। वर्तमान में लहसुन 70 रुपये तक मंडी में बिक रहा है। पिछले वर्ष 100 रुपये प्रति किलो तक बिका था। किसान लहसुन के दाम बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।

सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, शिमला में भी लहसुन का उत्पादन होता है, लेकिन सबसे ज्यादा सिरमौरके राजगढ़ क्षेत्र में होता है। इस बार सिरमौर जिले में 60,000 मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य है। सोलन में पिछले वर्ष 500, जबकि इस बार 580 हेक्टेयर क्षेत्र में लहसुन की रोपाई की गई है। सोलन सब्जी मंडी में सिर्फ सोलन, सिरमौर और कई बार जिला मंडी से भी लहसुन की खेप यहां पहुंचती है। उच्च गुणवत्ता के चलते हिमाचली लहसुन की मांग बाहरी राज्यों समेत विदेश में भी रहती है। उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि लहसुन की ग्रेडिंग करना जरूरी होता है। ऐसे में यहां पर भी ग्रेडिंग यूनिट लगना समय की मांग है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *