Himachal Tonite

Go Beyond News

पी.एन.बी.आर.सेटी द्वारा दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

1 min read

धर्मशाला, अक्तूबर: निदेशक, पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, महेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बेरोजगार महिला एवं पुरूषों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए प्रति माह विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में अक्तूबर माह के दौरान ब्यूटी पार्लर का 30 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण 11 अक्तूबर, 2021 से शुरू किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की युवतियां भाग ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, नजदीक राजकीय डिग्री कॉलेज ऑडिटोरियम में सम्पर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 9418020861 अथवा कार्यालय दूरभाष नम्बर 9459900660 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *