Himachal Tonite

Go Beyond News

हड्डियों की जांच के लिए 19 अक्टूबर को निःशुल्क शिविर: डॉ ज्योति कंवर

1 min read
ऊना 18 अक्टूबर 2023: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर ऊना में 19 अक्टूबर को हड्डियों की जांच के लिए (बोन मैरो डेंसिटी) विशेष निःशुल्क जांच शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में पीठ दर्द, घुटनों का दर्द, ऑस्टियो आर्थराइटिस, जोड़ों में दर्द, ऑस्टोपिनिया तथा ओस्टियोपोरोसिस इत्यादि रोगों की निशुल्क जांच की जाएगी। यह जानकारी जिला आयुष अधिकारी डॉ ज्योति कंवर ने दी है। उन्होंने उक्त रोगों से ग्रस्त जिला वासियों से इस शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *