Himachal Tonite

Go Beyond News

5 करोड 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी खेल मैदान का शिलान्यास

5 करोड 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी खेल मैदान का शिलान्यास केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा 8 मई 2022 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माजरा जिला सिरमौर में किया जाएगा। युवा सेवा एवम खेल विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हॉकी मैदान के लिए 2 करोड ₹75 लाख रुपए की पहली किस्त वैपकौस
कंपनी नई दिल्ली को जारी कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया योजना के तहत बनने वाले इस हॉकी मैदान से ना केवल सिरमौर जिला की नवोदित उदमान हॉकी खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक से खेलने के लिए सुविधाएं मिलेंगी बल्कि हिमाचल के अन्य क्षेत्रों के हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रभावी मंच होगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के आयोजन के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, युवा सेवा एवं खेल तथा वन मंत्री राकेश पठानिया ,सांसद सुरेश कश्यप विधायक नाहन एवम पूर्व अध्यक्ष विधानसभा डा राजीव बिंदल भी उपस्थित रहेंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *