Himachal Tonite

Go Beyond News

फोर्टिस में आक्सीजन सहित 40 अतिरिक्त बेड की मिलेगी सुविधा

धर्मशाला, 7 मई –  कांगड़ा के फोर्टिस हास्पीटल में शनिवार से कोविड-19 से संक्रमित रोगियों के आक्सीजन सहित 40 अतिरिक्त बेड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इस बाबत शुक्रवार को उपायुक्त राकेश प्रजापति तथा सीएमओ गुरदर्शन सिंह ने फोर्टिस हास्पीटल कांगड़ा में सुविधाओं का जायजा भी लिया गया।

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोविड संक्रमण पिछले कुछ दिनों से तेजी से फैल रहा है तथा इसी को मध्येनजर रखते हुए सरकार तथा प्रशासन द्वारा कोविड से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। राकेश प्रजापति ने कहा कि पिछले पांच दिनों में कांगड़ा जिला में 3954 कोविड पॉजिटिव के नए मामले आए थे तथा इसी अवधि में 85 कोविड संक्रमित नागरिकों की मौत भी हुई है।

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोविड अस्पतालों में बेड क्षमता में बढ़ोतरी की जा रही है तथा जोनल अस्पताल धर्मशाला, मेडिकल कालेज टांडा, आयुर्वेदिक कालेज पपरोला सहित छह विभिन्न निजी अस्पतालों में कोविड संक्रमितों के उपचार के लिए सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला आक्सीजन का भी पर्याप्त भंडारण किया गया तथा अस्पतालों को जरूरत के हिसाब से आक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है इसके साथ ही कोविड संक्रमित रोगियों से भी नियमित तौर पर जिला मुख्यालय तथा उपमंडल मुख्यालय के कंट्रोल रूम के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है इसके साथ ही 1077 टोल फ्री नंबर के माध्यम से कोविड संक्रमितों तथा उनके परिजनों को उचित परामर्श भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की महामारी से निपटने के लिए प्रशासन के साथ साथ आम जनमानस का सहयोग भी बह ुत जरूरी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *